उदित वाणीजमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड में आदर्शनगर निवासी 60 वर्षीय सुनीता देवी से स्कूटी सवार बदमाशों ने भगवान के दर्शन के नाम पर गहने उतरवाकर बैग में रखवाए और बैग छीनकर फरार हो गए. इधर सुनीता ने घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. सुनीता ने बताया कि वह आदर्शनगर में रहती हं. अपने नाती के लिए कुछ खरीदने के लिए वह जनरल स्टोर गई थीं.वहां पर दो युवक स्कूटी लेकर खड़े थे. उनमें से एक ने कविता डॉक्टर का पता पूछा. थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि उनके तीन बेटे हैं जो जल्द ही मर जाएंगे. अगर वह उनके कहे अनुसार करेंगी तो बेटों की जान बच सकती है. युवकों ने भगवान के दर्शन कराने के नाम पर शरीर में पहने गहनों को उतारने को कहा. उनके कहे अनुसार हाथ का कंगन, गले की चेन और अंगुठी उतारकर बैग में रख दी. युवकों ने आंख बंद कर 11 तक गिनती करने को कहा. जब गिनती की शुरुआत की तो युवक बैग छीनकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि कंगन बनाए हुए दो माह भी नहीं हुए थे. गहनों की कीमत 4 लाख रुपये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


