
उदित वाणी, आदित्यपुर: स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े जाने के डर एक चोर के द्वारा सड़क पर बिखरे समान को छोड़कर भाग जाने की बात सामने आयी है.
घटना आज प्रातः 6.30 बजे न्यू हाऊसिंग कॉलोनी, आदित्यपुर-1 (वॉर्ड संख्या-17) में 7एलएफ फ्लैट से सटे डॉ0 नीतीश के आवास के पास की है. सूचना मिलने पर पहुँची आदित्यपुर पुलिस की टीम सड़क पर बिखरे समानों को जब्त कर थाना ले आयी. वहीं, पुलिस के द्वारा मामले की जाँच भी प्रारंभ कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, मालवाहक ऑटो से एक युवक उक्त स्थान से एक बोरा लेकर उतरा. परन्तु ज्यादा वजन होने की वजह से बोरा अचानक फट गया तथा बोरा में रखा हुआ समान सड़क पर बिखर गया.
इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस युवक पर पड़ी, जो सड़क पर बिखरे समानों को समेट रहा था. और फिर पकड़े जाने के जर से उक्त युवक अचानक बोरा से गिरे समानों को सड़क पर हीं छोड़कर भाग ख़ड़ा हुआ. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी को देखकर चोर के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है. और शीघ्र हीं चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा.

