
उदित वाणी, जमशेदपुर: एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस विद्यालय के प्रेक्षागृह में नर्सरी से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रैंड-पैरेंटस् डे का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना-नानी का सम्मान किया गया.
स्कूल की प्राचार्या मौसमी दास ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की. इस दौरान बच्चों ने सर्वप्रथम दुर्गा स्तुति व नृत्य प्रस्तुत किया. शिक्षिकाओं ने बच्चों के मनोरंजन हेतु कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की. अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस क्रम में प्राचार्या ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चों से दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखने को कहा.
इस कार्यक्रम में 300 से अधिक वयोवृद्ध अभिभावकों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर उप प्राचार्या रागिनी सिंह, प्री. प्राइमरी संयोजिका संघमित्रा मोहंती एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं
Advertisement
<

