
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के पठानमारा के पास रविवार को एक मालवाहक ऑटो में भीषण आग लग गई. चालक बबन सिंह ने समय रहते वाहन से बाहर निकल लिया, जिससे उसकी जान बच गई. जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के पास रहने वाले बबन सिंह चाईबासा दवा दुकान के लिए पेंट व तारपीन तेल के गैलन ले जा रहे थे.
तारपीन से भड़की आग
पठानमारा के पास अचानक ऑटो में आग भड़क उठी. तारपीन तेल के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. पूरा ऑटो व उसमें लदा लाखों रुपये का माल राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल सरायकेला थाने को सूचना दी.
पुलिस व दमकल की त्वरित कार्रवाई
थाना प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने फौरन अग्निशमन विभाग को बुलाया. दमकल कर्मियों व पुलिस ने बालू-मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया. विभाग आग के सटीक कारणों की जांच में जुटे हैं.

