उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों के लिए 5 से 8 जून तक चार-दिवसीय गुरमत चेतना कैंप का आयोजन किया जायेगा. हालांकि गुरमत चेतना कैंप से पूर्व एक जून को अभिलाषी सिखों को अमृत पान करा गुरु का सिख बनाया जायेगा. गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के प्रधान भगवान सिंह बताया कि आगामी 5 जून से 8 जून तक गुरुद्वारा परिसर में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक रोजाना शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रतिभागी बच्चे सिख धर्म के इतिहास, 35-अखरी, दस्तार सजाने की कला सहित सिख रहत मर्यादा, अनुशासन और वीर योद्धाओं की जीवनी के बारे में प्रचारकों से ज्ञान प्राप्त करेंगे. मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि एक जून को गुरुद्वारा परिसर में अमृत संचार शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें इच्छुक सिख चाहे वह महिला, पुरुष, बच्चे हो या बुजुर्ग हों अमृतपान कर गुरु के सिख बन सकते हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


