
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के फैशन, वेडिंग और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए फैशन पॉइंट द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘समर एंड लक्स एडिट SS’26’ का आयोजन 14 एवं 15 जून को बिष्टुपुर स्थित अल्कोर होटल में किया जाएगा। पिछले 15 वर्षों से सफलतापूर्वक फैशन, वेडिंग और लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों का आयोजन कर रहा फैशन पॉइंट इस बार भी देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स और डिजाइनर्स को एक ही छत के नीचे लेकर आ रहा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 जून को दोपहर 12:15 बजे आदित्यपुर नगर निगम की डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर पारुल सिंह करेंगी।
वहीं, 15 जून को आयोजित कार्यक्रम के सुबह के सत्र में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि दोपहर के सत्र में मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, सूरत, हैदराबाद, वाराणसी, लखनऊ और भागलपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए प्रदर्शक अपने नवीनतम और विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। आगंतुकों को यहां डिजाइनर परिधान, प्रीमियम साड़ियां, एथनिक एवं इंडो-वेस्टर्न वियर, फैशन ज्वेलरी, हैंडलूम उत्पाद, होम डेकोर आइटम्स तथा वेडिंग कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
प्रदर्शनी का आकर्षण और भी खास बनाने के लिए अंतिम दिन लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता को डायमंड पेंडेंट जीतने का अवसर मिलेगा। यह विशेष उपहार किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।
फैशन पॉइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल एवं डायरेक्टर शशि गाडिया ने शहरवासियों से इस भव्य फैशन एवं शॉपिंग उत्सव में शामिल होकर नवीनतम ट्रेंड्स और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की है।
