
उदित वाणी, जमशेदपुर: फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए फैशन पॉइंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘समर एंड लक्स एडिट एसएस’26’ प्रदर्शनी का आयोजन 14 और 15 जून को बिष्टुपुर स्थित अल्कोर होटल में किया जाएगा। पिछले 15 वर्षों से फैशन, वेडिंग और लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों के सफल आयोजन के लिए प्रसिद्ध फैशन पॉइंट इस बार भी देशभर के प्रमुख डिजाइनर्स और ब्रांड्स को एक मंच पर लेकर आ रहा है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 जून को दोपहर 12:15 बजे पारुल सिंह करेंगी। 15 जून को सुबह के सत्र में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा दोपहर के सत्र में मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, सूरत, हैदराबाद, बनारस, लखनऊ और भागलपुर समेत कई शहरों के प्रदर्शक अपनी विशेष कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। यहां डिजाइनर परिधान, साड़ियां, सूट, इंडो-वेस्टर्न एवं वेस्टर्न वियर, फैशन ज्वेलरी, हैंडलूम, होम डेकोर और वेडिंग कलेक्शन की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। साथ ही अंतिम दिन आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन होगा, जिसमें किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से प्रायोजित डायमंड पेंडेंट जीतने का अवसर मिलेगा। फैशन पॉइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल और डायरेक्टर शशि गाडिया ने शहरवासियों से इस विशेष शॉपिंग उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
