
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित तकनीकी संस्था एनटीटीएफ में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यहां दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी. इस परीक्षा में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के साथ ही रिजनिंग से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.
संस्थान की प्रिंसिपल प्रीता जॉन के मुताबिक यहां दाखिले के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है. एनटीटीएफ के जमशेदपुर केंद्र में दाखिल लेने के लिए मैट्रिक परीक्षा में न्यूनतम 45 फीसदी मार्क्स जबकि मैथ और साइंस में 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है. जमशेदपुर के बाहर के संस्थानों में दाखिले के लिए न्यूनतम 35 फीसदी अंक जबकि मैथ्स व साइंस में 40 अंक जरूरी है.
संस्थान में दाखिले को लेकर शनिवार को एक बैठक की गई, जिसमें प्रिंसिपल प्रीता जॉन ने दाखिले को लेकर कई मानक तय किए. बताया गया कि जमशेदपुर में एनटीटीएफ के दो ब्रांच है गोलमुरी के अलावा बर्मामाइंस ब्रांच में भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होगा.
इस दौरान संस्था में 3 साल की पढ़ाई के बाद बेहतर प्लेसमेंट किस प्रकार किया जाए इसे लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. मौके पर रमेश राय, वरुण कुमार, बीपी आचार्य, प्रीति, पी मंजुला, शिवप्रसाद, राजीव रंजन, पंकज के गुप्ता दीपक सरकार अनिल कुमार जवाली साहित्य अन्य उपस्तिथ थे.
गोलमुरी एनटीटीएफ में डिप्लोमा इन टूल एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड में 65 सीटें हैं तो डिप्लोमा इन एलटेक्ट्रॉनिक्स एंड एम्बेडेड सिस्टम ट्रेड में भी 65 सीटें हैं.
इसी तरह डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड आई टी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेड में 65, डिप्लोमा इन मेचट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्ट्री में 105 सीटें हैं. वहीं बर्मामाइंस एनटीटीएफ में डिप्लोमा इन मेकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड स्मार्ट फैक्टरी ट्रेड में 35 सीटें तो डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में 35 सीटें नामांकन के लिए उपलब्ध हैं.

