
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर 7 जून बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामेडीह गांव में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 50 बोतल Haywards Bold बीयर बरामद की, जिन पर “ सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली ” अंकित था। जांच के दौरान मौके से रंजीत गोप उर्फ पाटिया को गिरफ्तार किया गया।
उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

