
उदित वाणी, आदित्यपुर : चिकित्सकों के उचित उपचार, ईश्वर की कृपा और पार्टी कार्यकर्ताओं की दुआ व स्नेह की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रहकर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है.
अचानक आया था दिल का दौरा (Heart Attack)
उल्लेखनीय है कि Seraikela Kharsawan BJP District President Harekrishna Pradhan को गुरुवार की सुबह अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था. तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अत्यंत गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की. डॉक्टरों की इस टीम द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ. उनके स्वस्थ होने से भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है.
दिवंगत देवीलाल प्रधान के पुत्र हैं हरेकृष्ण प्रधान
यहाँ यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान, गौड़ सेवा संघ के संस्थापक तथा अध्यक्ष और अविभाजित सिंहभूम जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे दिवंगत देवीलाल प्रधान के पुत्र हैं.

