उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना छेत्र स्तिथ हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर पांच और रोड नंबर तीन में पानी नहीं आने की वजह से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने रविवार को बागबेड़ा पांच नंबर रोड निवासी क्षेत्र के मुखिया राजकुमार के घर का घेराव किया. इस दौरान लोगों ने जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की. स्थानीय निवासी निवासी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत तीन वर्षों से वहां के लोग परेशान हैं. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के अन्य क्षेत्रों में पानी मिल रहा है पर रोड नंबर पांच और 3 के 150 परिवार पानी के लिए परेशान है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम ने लिखित शिकायत मुखिया से की है मुखिया भी हमें लिखकर दे कि कब तक इस समस्या से निजात मिलेगा. अन्यथा ये सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं मामले को लेकर मुखिया का कहना है कि समिति के पास मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है जबकि पूर्व मुखिया के समय में समिति के पास एक अच्छी खासी राशि जमा की गई थी, जिससे मेंटेनेंस का कार्य किया जा सकता है. इसके बावजूद लोग मुखिया को प्रत्येक परिवार के हिसाब से जरूरत के मुताबिक भुगतान करने के लिए वे तैयार हैं पर निष्कर्ष शून्य ही निकल रहा है. उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं जल्द ही इनके समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


