
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई की 96 वर्ष पूर्व स्थापित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिव मंदिर के तत्वावधान में आगामी 7 नवंबर को मंदिर परिसर में देव दीपावली का आयोजन होगा.
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री राम के चौदह वर्षों के वनवास से वापस अयोध्या लौटने की खुशी में समस्त देवताओं के द्वारा मनाई गई देव दीपावली के दिव्य प्रसंग में मनायी जाने वाली इस देव दीपावली के भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है.
प्रेस प्रभारी सांवर लाल शर्मा एवं बी एन शर्मा ने बताया कि इसके तहत संध्या पांच बजे से साढ़े छह बजे तक मंदिर परिसर में आकर्षक रोशनी की सजावट के साथ ही दो हजार एक सौ दीपक प्रज्वलित कर देव दीपावली मनायी जायेगी. संध्या साढ़े पांच बजे से दीप मालिका की भव्य सजावट की जायेगी. इसके बाद शाम छह बजे मंदिर परिसर में आरती होगी.
