आदित्यपुर: एनआईटी कैंपस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन के द्वारा सीबीएसई गाईड लाइन के निर्धारित मानक के अनुरूप फीस नहीं लिए जाने की बात सामने आई है. मामला सामने आने के बाद जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधन को शो-कॉज किया गया था. परन्तु स्कूल प्रबंधन द्वारा दिए गए जवाब से जिला प्रशासन संतुष्ट नहीं है. जिला उपायुक्त के निर्देश पर अब जिला स्तरीय कमिटी इस मामले की जांच करेगी, जिसके नोडल अधिकारी सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी होंगे. अगर डीएवी प्रबंधन जांच में दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस क्रम में सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने आज अनुमंडल क्षेत्र के निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सरकार और सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुरुप हीं अभिभावकों से फीस लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर स्कूल को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करना अनिवार्य है. उन्हें पांच बिन्दुओ पर आपसी समन्वय स्थापित कर स्कूल का संचालन करना है. अगर स्कूल प्रबंधन ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान समय में एनआईटी डीएवी स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन फीस लेने पर रोक लगा दी है. स्कूल प्रबंधन द्वारा अन्य मद में लिया जाने वाली फीस की राशि भी स्पष्ट नहीं की गई है. वैसे स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति है या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


