
उदित वाणी, कांड्रा: सरायकेला थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने बीती रात बैंक ऑफ इंडिया कोलाबीरा शाखा में कार्यालय के दरवाजा का ताला तोड़कर अपराध कर्मियों ने चोरी करने का प्रयास किया परंतु उन्हें कोई हाथ ना लगा और उनका प्रयास धरा के धरा ही रह गया.
सूचना पाकर सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. बैंक के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया. जिसमें दो अपराध कर्मियों को छत से होकर दरवाजा तक आने की वीडियो दिख रहा है.
पुलिस मामले थी तहकीकात मैं जीत गई है. जानकारी हो कि सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबीरा में पुलिस चौकी की नाक पर संतोषी भवन के प्रथम तल्ला मैं बैंक ऑफ इंडिया कोलाबीरा शाखा स्थित है. बैंक कार्यालय तक पहुंचने के लिए संकीर्ण गली पर सीढ़ी हैं जो बैंक बंद होने के बाद दूसरे दिन सुबह तक बंद रहता है.
बैंक कार्यालय के सामने प्रथम तल्ला पर बालकोनी है जहां तक आसानी से छत से होकर पहुंचा जा सकता है. जानकारी के अनुसार बीती रात अपराध कर्मियों ने पहले सीढ़ी की गली का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया परंतु तोड़ नहीं पाया.
इसके बाद अपराध कर्मी छत से होकर बालकनी पहुंचे और बालकोनी पर कार्यालय जाने की गिरी एवं लकड़ी का दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर गए. अंदर में जाकर अपराध कर्मियों ने कार्यालय के टेबिलों का दराज खोलकर खंगाला परंतु उन्हें कुछ भी हाथ ना लगा और वे विफल होकर वापस चले गए.
सुबह स्थानीय लोगों घटना के संबंध में मालूम होने पर इसकी सूचना शाखा प्रबंधक वासुदेव दास को दी गई. शाखा प्रबंधक सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना सराय किला पुलिस को दिए.
सूचना पाकर सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर गई जानकारी ली. शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना अग्रणी अग्रणी जिला प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सीट को दी. सूचना पाकर भी कोलाबीरा शाखा पहुंचे और मामले का जायजा लेते हुए पदाधिकारियों से पूछताछ कर कई जानकारी प्राप्त की.
एलडीएम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध कर्मियों ने चोरी करने का प्रयास किया परंतु किसी तरह की कोई चोरी नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने पर लग रहा है कि दो अपराध कर्मी चोरी के नियत से छत लांग कर बालकोनी पहुंचे और गेट के ग्रीन एवं दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे. उन्होंने टेबल के दराज को खंगाला परंतु कुछ नहीं ले गया. एलडीएम ने बताया कि गेट का ताला तोड़ा गया जरूर परंतु इसी तरह की कोई चोरी नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी डालने पर दो अपराध कर्मियों की गतिविधि देखी जा रही है. सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है और जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने कहा कि कोलाबीरा में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और जल्द ही अपराधी गिरफ्तार होंगे. घटना को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की लापरवाही पर उंगली उठा रहे हैं.


