
पीसी-पीएनडीटी एक्ट के पूर्ण अनुपालन को लेकर कार्यशाला आयोजित
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित रवींद्र भवन सभागार मे पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के पूर्ण अनुपालन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक्ट का सख्ती से अनुपालन करने एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सभी से सहयोग की अपील की. सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने कहा कि तमाम स्वास्थ्य कर्मचारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहिया इस एक्ट का सख्ती से अनुपालन कराने में सहयोग प्रदान करें.
साथ ही अगर कहीं भ्रूण जांच से संबंधित शिकायत मिले, तो तत्काल विभाग को सूचना प्रदान करें, कार्रवाई की जाएगी. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से जिले के उप विकास आयुक्त, एडीएम, सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
