उदित वाणी जमशेदपुर : शनिवार की देर रात मानगो निगम क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 33 में एक टायर गोदाम में लगी भीषण आग की घटना पर कांग्रेस ने प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है. मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बन्ना गुप्ता आईटी सेल के अध्यक्ष पप्पु सिंह के नेतृत्व में डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. पप्पु सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से आगजनी की घटना हुई है, उसमें प्रथम दृष्टया ये संदिग्ध प्रतीत होता है. शार्ट सर्किट से इतनी बड़ी दुर्घटना को जोडऩा संदेहास्पद है. गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं रहने पर अंधेरे में तथाकथित तौर पर नये टायर को गोदाम में शिफ़्ट करना, आग लगने वाले दिन ही बिजली कनेक्शन लेना, पूर्व में इसी टायर सप्लायर एजेंसी को गड़बड़ी करने के आरोप में टाटा मोटर्स द्वारा ब्लैक लिस्टेड करना समेत कई ऐसे बिंदु हैं जो पूरी घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों में संदेह है कि इंश्योरेंस का गलत तरीके से लाभ लेने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से आगजनी की घटना को अंजाम देकर क्षेत्र के हज़ारों लोगों की जान को ख़तरे में डालने का कुत्सित प्रयास किया गया है.
उन्होंने इस मामले की उचित जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की है. साथ ही आगलगी की घटना से प्रभावित हुए लोगों को सरकारी प्रावधानों के अंतर्गत मुआवजा राशि प्रदान करने की भी मांग की गई.
इस मौक़े पर कोंग्रेस पार्टी के मनगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह , भवानी सिंह , बलवन्त सिंह , मुकेश सिंह , छटटु रावत , राजा शेख़ , राकेश सिंह , मुन्ना सिंह, राजेश श्रीवासताव , संतोष सिंह , अरशद अली , एमडी फारूक गोपाल सिंह , सैफ रजा , डब्लू सिंह , और भी काफ़ी संख्या में कोंग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
टायर गोदाम में लगी आग से प्रभावितों को मिले मुआवजा, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Advertisement
<


