उदित वाणी कांड्रा: एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रार्थना गीत, केरोल गीत के अलावा प्रभु ईसा मसीह की जीवनी पर एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, रैप गीत, क्रिसमस गीत आदि की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर डॉ0 संचिता ने प्रभु यीशु के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ0 पार्था प्रियदास, प्रो0 अमित, डॉ0 प्रमोद, प्रो0 निशिथ, प्रो0 शालू कांत, प्रो0 ज्योत्सना, प्रो0 महुआ डे, प्रो0 रिया बसु, उप प्राचार्य फादर मुक्ति, नवल चौधरी, प्रो0 सुष्मिता, प्रो0अमित, सीमा, हेलेन, डॉ0 राधा महाली आदि भी उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


