
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीआईआई यंग इंडियंस (वायआई) के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को लोयोला स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न सत्र का आयोजन किया गया. इसमें छठीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने तीन सत्रों में भाग लिया.
इस सत्र का संचालन मानसी अग्रवाल (चेयर-रोड सेफ्टी), मृदुल गोयल (को-चेयर, रोड सेफ्टी) और आकाश आनंद (को-चेयर) ने किया. सत्र में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया. विद्यार्थियों को छोटा कॉप की शपथ दिलाई गई और छोटा कॉप कार्ड दिए गए. सत्र में 572 स्टूडेन्ट्स और शिक्षक भाग लिए.
गोविंद विद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
उधर, गोविंद विद्यालय तमोलिया में ‘यंग इंडिया संगठन’ की ओर से सड़क सुरक्षा के नियमों के विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
इस कार्यशाला में यंग इंडिया टीम के सदस्य मानसी अग्रवाल एवं साक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी और यातायात सुरक्षा को लेकर विभिन्न सवाल किए. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्या कृष्णा मोदक ,नौशाद रज़िया, पुष्पांजलि श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे.


