
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के उद्यमियों को देशभर में व्यापार करने के प्लेटफॉर्म देने के लिए गुरूवार को चैंबर भवन बिष्टुपुर में एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है.
यह सेमिनार टाटा नेक्सार्क के साथ मिलकर होगा. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया बताया कि चैम्बर हमेशा से जमशेदपुर एवं कोल्हान के स्थानीय व्यावसायियों को आगे बढ़ाने के लिये कार्य कर रही है. इसके लिए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा नेक्सार्क के साथ मिलकर कार्य करने की योजना बनाई है.
इसी के तहत चैम्बर भवन में एक वृहत् सेमिनार का आयोजन 10 नवंबर को संध्या 5.30 बजे से किया जा रहा है. इसमें शहर के व्यवसायी एवं उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है.
सेमिनार में टाटा नेक्सार्क की तरफ से मुम्बई से उनके उच्च अधिकारियों की टीम भाग लेंगी, जिसमें सीनियर बीडीएम राहुल शुक्ला, पूर्वी क्षेत्र के रिजनल डिलीवरी हेड श्री शांतनु बोस, सिटी डिलीवरी मैनेजर विनय कुमार, कलस्टर डिलीवरी मैनेजर अवधेश रंजन एवं यश चौरे, चैनल सेल्स मैनेजर नजीस हसन उपस्थित रहेंगे.
इस बैठक में उनके व्यवसाय हेतु वर्किंग कैपिटल, विभिन्न के तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा सॉफ्टवेयर की जानकारी, व्यवसाय हेतु ऋ़ण की सुविधा, सस्ते लॉजिस्टिक एवं ट्रासपोर्टर की व्यवस्था, उद्योग हेतु सस्ती सोलर बिजली इत्यादि की जानकारी दी जाएगी.
इससे जमशेदपुर एवं कोल्हान के स्थानीय उद्यमियों एवं व्यवसायियों को अपने उत्पादन को कम खर्च में देश के दूसरे राज्यों तक पहुंचाने तक की पूरी जानकारी होगी और उनके लिए व्यवसाय करना सुगम होगा.
सेमिनार से यह होगा लाभ
# प्रारंभिक वेतन के साथ उन्नत कार्यशील पूंजी प्रबंधन
# एमएसएमई विकास के लिए शीर्ष सॉफ्टवेयर और समाधान
# केवल 5 मिनट में कोलैटरल-मुक्त बिज़नेस लोन ऑफ़र कैसे प्राप्त करें
# आपके व्यवसाय के लिए विश्वसनीय परिवहन समाधान

