
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिमकेन कंपनी के संवेदक भारद्वाज इंफ्राकोर कंपनी के मालिक द्वारा नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मियों के साथ मारपीट करने और उनके गेट पास लिए जाने का मामला शनिवार को तूल पकड़ लिया.
मजदूरों ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएलसी को दी. इसके बाद कंपनी प्रबंधन के एचआर अधिकारी दिनेश सिंह को वार्ता के लिए बुलाया गया. मगर वार्ता में प्रबंधन का कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ. इसके बाद तमाम श्रमिकों ने एसडीओ पीयूष कुमार से मुलाकात की और सारी घटनाओं से उन्हें अवगत कराया.
एसडीओ पीयूष कुमार द्वारा तीन बार वार्ता हुई जिसमें पीयूष कुमार ने आश्वासन दिया कि वह प्रबंधन को बुलाएंगे, मजदूरों के हित में सोमवार को निर्णय लेंगे तथा तमाम मजदूरों ने एसडीओ पीयूष कुमार को आंदोलन पर जाने की सूचना दिया.

