उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत बताया है।
पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व का जताया आभार
भरत सिंह ने इस शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता का अटूट विश्वास और अमित शाह के मार्गदर्शन ने ही इस जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। श्री सिंह ने दोनों शीर्ष नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
योगी आदित्यनाथ के प्रचार और कार्यकर्ताओं का योगदान
श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ओजस्वी प्रचार ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम किया। उन्होंने इस जीत को तीनों राज्यों की जनता और भाजपा के ‘देवतुल्य’ कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।
विकासवाद बनाम नकारात्मक राजनीति
प्रेस विज्ञप्ति में भरत सिंह ने कहा कि असम में भाजपा की निरंतरता और पुडुचेरी की सफलता यह साबित करती है कि देश की जनता अब केवल विकासवाद और अंत्योदय की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार, जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को नकार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर मुहर लगा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत संगठन को भविष्य में और मजबूती प्रदान करेगी।


