उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो में स्थित खुदीराम बोस चौक (पुराना मानगो चौक) के अनावरण के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आप में भिड़ गए. दोनो पक्षों के बीच जमकर बहस हुई. स्थित हाथापाई तक पहुंच गई. हालांकि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. दरअसल भाजपा कार्यकर्ता टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) का विरोध कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर चौक का अनावरण हो रहा है तो सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायन बन्ना गुप्ता को ही बुलाया गया जबकि इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को भी बुलाना चाहिए था. इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इतने में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करा दिया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: खुदीराम बोस चौक के अनावरण के समय आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता
Advertisement
<


