
उदित वाणी जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सभागार में अलग अलग केंद्रीय योजनाओं के लाभुक प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्रीय योजना के लाभुकों का प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद स्थापित किया. जिसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम के प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से चार चार लाभुक क्रमश: उपस्थित रहते हुए संवाद सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया. उक्त कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक ने उपस्थित होकर भाग लिया.
Advertisement
<

