उदित वाणी, गालूडीह : आगामी 29 अक्टूबर शनिवार को गालूडीह महुलिया के आंचलिक मैदान में रात 9 बजे श्री दुर्गा ओपेरा द्वारा बांग्ला जात्रा खोका बाबुर खेला घर” का मंचन किया जाएगा. जात्रा का आयोजन गंधबनिक समाज द्वारा किया जा रहा है. इस बांग्ला जात्रा में सोशल मीडिया पर वायरल एवं सबसे ज्यादा चर्चित काचा बादाम गीत के गायक भुबन बैद्यकर दर्शकों का मनोरंजन करने गालूडीह आ रहे है. इसके अलावा जात्रा में पल्लव मुखर्जी, अपर्णा, निलंजन, मिस सानिया, सौम्यजीत आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इसकी जानकारी आयोजन समिति के अमित चटर्जी ने दी. आपको बता दें कि भुबन बैद्यकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत कुरालजुरी गांव रहने वाले हैं. जो बादाम बेचने के दौरान कच्चा बादाम गीत गाता था. एक दिन किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुई थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


