उदित वाणी,जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा के साथ अधिवक्ता देवेंद्र यादव और उसके बेटे रोहित यादव ने सोमवार को कोर्ट परिसर में बहस कर ली. दोनो ने थाना प्रभारी को मारने को भी धमकी दी. इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर थाना प्रभारी ने फोन कर अन्य पुलिस कर्मियों को बुलाया और सीतारामडेरा थाने में लिखित शिकायत की. शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल बीते दिनों जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस ने देवेंद्र को बिना हेलमेट के पकड़ा था. उस वक्त देवेंद्र ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की थी. इस मामले में बागबेड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. सोमवार को बागबेड़ा थाना प्रभारी काम से कोर्ट आए हुए थे. इसी दौरान कोर्ट परिसर में देवेंद्र और रोहित ने थाना प्रभारी केके झा को पकड़ लिया और धमकी देने लगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: बागबेड़ा थाना प्रभारी को कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने दी देख लेने की धमकी, मामला दर्ज
Advertisement
<


