उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता सम्मानीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का आज प्रातःकाल सोनारी स्थित निर्मल नगर में आगमन हुआ. वे सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जी के आवास पर पहुंचे. इस दौरान प्रशांत कुमार पोद्दार एवं उनके परिवार ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया.
आत्मीय चाय पर सौहार्दपूर्ण भेंट
मंडल अध्यक्ष के निवास स्थान पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आत्मीय चाय पर एक सौहार्दपूर्ण भेंट वार्ता हुई. सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आत्मीय भेंट को और अधिक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बना दिया.

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह जी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय उपस्थित रहे. उनके साथ ही जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री श्री राजीव सिंह जी, शशांक शेखर, उज्वल सिंह, विरेन्द्र प्रताप सिंह, सतेंन्द्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, नेहा साहू, मनोज कुमार मिश्रा, सरिता लाल, आदित्य कुमार दूबै, सिमा देवी, राजु दास, विनोद माझी, राजु सेन, लालू यादव, कमल कुमार, सुभाष माझी, देवाशीष धिवर, रवि पोद्दार, बोबी पोद्दार एवं रानी पोद्दार मौजूद रहे.
महिला मोर्चा और सोनारी मंडल की सक्रिय भागीदारी
इस बैठक और भेंट कार्यक्रम में भाजपा सोनारी मंडल के सम्माननीय पदाधिकारीगण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता सहित भाजपा महिला मोर्चा की सम्माननीय मातृशक्ति एवं बहनें मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.


