उदित वाणी जमशेदपुर: बन्ना गुप्ता आइटी सेल ने मंगलवार की शाम मानगो गोलचक्कर पर केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण का पुतला फूंका. इससे पूर्व बन्ना गुप्ता आइटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह के नेतृत्व में एक विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें सभी ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की. इस दौरान पप्पू सिंह ने कहा कि पूरा देश आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर अमृत महोत्सव मना रहा है. लोगों को कोई तोहफा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन 75 साल के इतिहास में पहली बार अनाज पर भी टैक्स लगाया गया है. सरकार ने अनब्रांडेड खाद्य सामग्री पर टैक्स लगा कर उसे महंगा कर दिया. इस मौके पर युवा कांग्रेस के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह, अखिलेश सिंह, अभिनंदन सिंह, रमेश मुर्मू, गोपाल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, प्रिंस सिंह, जीतू सिंह, राजा, वीरू सिंह, लड्डन खान, गोलू वर्मा, अरशद अली, छोटू रावत, मंटू शर्मा, गोपी शर्मा, पूरन सिंह, रुबूल कैपिंग, साजिद, विजय ओझा उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


