उदित वाणीजमशेदपुरः शहर की गैर सरकारी संस्था अनुराग फाउंडेशन द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। डॉ प्रशांत चौधरी ने अपनी टीम के साथ बच्चों की जांच की। कार्यक्रम में टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी के अलावा पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल हुए। उन्होंने डॉक्टरों, बच्चों और उनके माता-पिता के साथ बातचीत की और प्रासंगिक चिकित्सा संसाधनों की कमी के साथ-साथ थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता की कमी की चिंता पर चर्चा की। इस दौरान शहर के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एन के दास भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में अनुराग फाउंडेशन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दास, संरक्षक सुमिता नुपुर, के अलावा कंचन सिंह, सोनम सबरवाल, इंदु गांधी, विभा दुधानी, वनश्री, बीनू कुमारी, पुनय कुमार, और सुकन्या दास का योगदान रहा।
आपको बता दें कि वर्ष 2002 में स्थापित गैर सरकारी संगठन अनुराग फाउंडेशन शहर और उसके आसपास थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की देखभाल का काम कर रहा है। वर्तमान में फाउंडेशन जमशेदपुर ब्लड बैंक और होली केयर अस्पताल के डॉक्टर्स की मदद से 85 से अधिक पंजीकृत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के मुफ्त ब्लड ट्रांसफ्यूजजन की व्यवस्था कर रहा है। इतना ही नहीं फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है। फाउंडेशन से जुड़े कोलकाता के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत चक्रवर्ती इन शिविरों में फाउंडेशन की मदद करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: अनुराग फाउंडेशन ने बच्चों के लिए किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Advertisement
<


