
उदितवाणी,जमशेदपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में शनिवार को तृतीय खेल-कूद महोत्सव का समापन हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, विद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो, सचिव गुरुदेव महतो, श्रीनाथ विवि के कुलपति डॉ. गोविंद महतो, कुलसचिव भव्या भूषण, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनीता महतो, मौमिता महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, उपस्थित थे.
इसमें छात्रों ने मार्च-पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी. महोत्सव में ओवरऑल हाउस विजेता मरुति हाउस और उपविजेता पृथ्वी हाउस रहा. वहीं, जूनियर एथलीट बालक वर्ग में अनुराग चौधरी, सीनियर वर्ग में सूरज टुडू, जूनियर बालिका वर्ग में स्वेता महतो, सीनियर में श्रेयसी ढल को पुरस्कृत किया गया.

