उदित वाणी जमशेदपुर : कोल्हान का सबसे बड़े एवं सुर्खियों में रहीं वाले सरकारी अस्पताल एमजीएम अपनी लापरवाही को लेकर आए दिन चर्चा में रहता है. इस बार अस्पताल प्रबंधन पर प्रसव के बाद गलती सुधारने के लिए तीन ऑपरेशन करने और शिकायत करने पर देख लेने की धमकी का आरोप लगा है. इस मामले में अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत भी की गई है. दरअसल, पटमदा के रहने वाले कोकिल कर्मकार ने अपनी गर्भवती पत्नी को 3 फरवरी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में कोकिल की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. प्रसव के बाद डॉक्टरों ने एक छोटा सा ऑपरेशन किया जिसके बाद से पत्नी को लघुशंका करने में दिक्कत आने लगी. इसको ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने एक माह में ही तीन और ऑपरेशन कर दिया. अब तबीयत बिगड़ने पर रेफर करने की बात कह रहे है. इसके पूर्व अधीक्षक से मामले की शिकायत की गई थी पर डॉ पिंकी और डॉ शिखा रानी ने शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी. इस मामले को लेकर अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: प्रसव के बाद डॉक्टरों ने अपनी गलती सुधारने के लिए महिला पर कर दिया और तीन ऑपरेशन
Advertisement
<


