
आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित रेलवे गोदाम में ड्यूटी के दौरान कर रहे कालीचरण डे नामक कर्मचारी के उपर जानलेवा हमला हुआ है. आरोप है कि असगर अंसारी नामक प्राइवेट कर्मचारी ने कालीचरण की पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी असगर अंसारी एक प्राइवेट कर्मचारी है, जिसका काम के दौरान कालीचरण डे से बहस हो गया था. इसकी वजह से आरोपी गुस्से में था और वह गेट के बाहर घात लगाकर बैठा हुआ था. जैसे ही अरुण गेट के बाहर निकाला, अचानक आरोपी ने पीछे से उसके ऊपर हमला कर दिया. बताया जाता है कि अरुण डे के कान में काफी चोटे आई है, जिसकी वजह से उसके कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंचा है. साथी कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. रेलवे यूनियन के नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की है और प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

