
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 की पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा ने वार्ड क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराने की मांग की है. इस संबंध में श्रीमती शर्मा ने आज नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन मे पूर्व की बोर्ड मीटिंग में पारित सड़क, नाली, डीप बोरिंग, हाई मास्ट लाइट, पोल लाइट एवं जल समस्या का निदान, हरिओम नगर मार्ग संख्या-2, 3,4,5 की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है.
Advertisement
<

