
आदित्यपुर : एम पी टावर, आदित्यपुर के सामने मुख्य मार्ग पर बिष्टुपुर से द्रुत गति से आ रही लाल रंग की टोयोटा एटीएस एटियस कार संख्या जेएच05एक्यू/2612 अचानक डिवाइडर पार कर पलट गई. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. घटना आज रात्रि लगभग 8.50 बजे के बीच की बताई जाती है.

अकस्मात घटित इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची तथा उसके बाद एकत्रित लोगों को वहां से हटाया गया. कुछ लोगों का कहना है कि ओवरटेक करने के क्रम में 407 ट्रक संख्या_डब्ल्यूबी78/7415 ने कार को हल्का सटा दिया. उसके बाद नियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे को टक्कर मारने के बाद सड़क के दूसरी ओर एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलट गई.

