आदित्यपुर : एमआईजी मैदान, आदित्यपुर_02 में बसंती दुर्गा पूजा के मौके पर आज महासप्तमी पूजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़_चढ़कर भाग लिया. इस तिथि को नवपत्रिका प्रवेश और नाव पर श्रीश्री बसंती दुर्गा देवी का आगमन हुआ. उल्लेखनीय है कि यहां श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के द्वारा वर्ष_2008 से प्रतिवर्ष पारंपरिक तरीके से बसंती दुर्गा पूजा समारोह आहूत किया जाता है.
यहां महाष्टमी के दिन 26 मार्च को प्रातः 8 बजे से अष्टमी पूजन होगा. जबकि 27 मार्च को महानवमी के दिन प्रातः 8 बजे से नवमी पूजन व दिन के 11.30 बजे से आरती, पुष्पांजली, हवन, पूर्णाहुति एवं कन्यापूजन होगा. जबकि महादशमी के दिन 28 मार्च को प्रातः 7 बजे से विसर्जन पूजा होगी. वहीं, संध्या समय पूजा कमिटी का प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा. पूजा कमिटी के अध्यक्ष एन के तनेजा ने बताया कि यहां महानवमी के मौके पर अपराह्न 12 बजे से महाभोग का वितरण होगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


