
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः विधान सभा चुनाव-2024 हेतु गठित एफएसटी टीम द्वारा किए जा रहे जाँच के क्रम में आज आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के पास क्रेटा कार संख्या-जेएच05डीएन/0505 की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में एफएसटी टीम ने उक्त कार से नगद 1.30 लाख रुपये बरामद किया है. एफएसटी टीम ने उक्त राशि क्रेटा कार पर सवार सोनारी निवासी विशाल कुमार महतो से बरामद किया है. एफएसटी टीम ने क्रेटा कार सहित नगद राशि को जब्त कर लिया है. वहीं, एफएसटी टीम के द्वारा विशाल कुमार महतो को रोक लिया गया है तथा उनसे बरामद राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है. घटना आज दिन के 11.30 बजे की बतायी जाती है.
Advertisement
<
