उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी झारखंड विधान सभा चुनाव में 30-35 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इस हेतु पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष फिलमन टोप्पो ने बताया कि पार्टी के द्वारा अभी कुल 8 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इसके तहत राजमहल से मो0 जाकिर हुसैन, बोरियो से बिपिन किस्कू, पाकुड़ से असराफुल शेख, बहरागोड़ा से कुलविन्दर सिंह, धनबाद से मो0 मुख्तार अहमद, लोहरदग्गा से उर्मिला देवी तथा नाला से मो0 मुख्तार शेख को प्रत्याशी बनाया गया है. श्री टोप्पो ने बताया कि शीघ्र हीं अन्य विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशेष कुमार उर्फ बाबू ताँती ने बताया कि पार्टी सरायकेला-खरसावाँ जिला की सरायकेला, खरसावाँ तथा ईचागढ़ विधान सभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

