
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ बीती रात आदित्यपुर पहुंचे. उन्होंने यहाँ माँ भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा हरिओम नगर, आदित्यपुर स्थित 6एलएफ दुर्गा पूजा मैदान में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का अवलोकन किया. और माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि रविवार शाम इस पूजा पंडाल का उद्घाटन परिवहन मंत्री द्वारा किया जाना था. परंतु अत्यधिक विलंब की वजह से परिवहन मंत्री की अनुपस्थिति मे हीं पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ. इससे पूर्व परिवहन मंत्री के वहाँ पहुँचने पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह माँ भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में पूजा कमिटी के द्वारा उनकी आगवानी की गई.
Advertisement
<

