
उदित वाणी, जमशेदपुर : एडीसी भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी. अपर उपायुक्त ने बैठक में आपूर्ति विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ईकेवाईसी, पीएमजीएस पोर्टल पर लंबित मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.
अपर उपायुक्त ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान तथा योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें. साथ ही अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करने की कार्रवाई में निरंतर चलती रहे। गोदाम निर्माण कार्य को 15 जनवरी तक पूर्ण करने की बात कही गई. बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी समेत सभी एमओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित रहे.

