उदित वाणी जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत टाटा-घाटशिला हाइवे पर स्थित होटल मिनी पंजाब में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार राम उर्फ राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रदीप रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के मुनापतरा का रहने वाला है. घटना बीते 15 मार्च की है. पीडि़ता ने दो अप्रैल को एमजीएम थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद से आरोपी प्रदीप फरार चल रहा था. प्राथमिकी में पीडि़ता ने पुलिस को बताया था कि वह प्रदीप के साथ एक कंपनी में काम करती थी. 15 मार्च को दोनों किसी काम से जमशेदपुर ब्रांच आए थे. उसके बाद दोनों जुबिली पार्क घूमने गए थे. फिर होटल मिनी पंजाब में रुके थे. उसी बीच खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. इतना ही नहीं, महिला ने सहकर्मी पर अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था. घटना के बाद प्रदीप ने महिला को धमकी भी दी थी. वह वापस जब अपने घर लौटी तो अपने पति को घटना की जानकारी दी. जिसके दो हफ्ते बाद एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


