
उदित वाणी,जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मंडल-3) द्वारा 28 एवं 29 मार्च को दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम ‘अभ्युदय 2026’ का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत 28 मार्च को प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक होगी, जबकि 29 मार्च को प्रांतीय सभा, लघु अधिवेशन और सत्र 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा के आतिथ्य में अग्रसेन भवन, टाटानगर में संपन्न होगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और आयोजन को भव्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
70 से अधिक शाखाएं लेंगी भाग, 250+ पंजीकरण
तैयारियों के सिलसिले में रांची से प्रांतीय टीम जमशेदपुर पहुंची, जहां प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पडय़िा ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि राज्यभर से 70 से अधिक शाखाएं इस अधिवेशन में भाग लेंगी, जबकि अब तक 250 से अधिक सदस्य पंजीकरण करा चुके हैं. प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) मोहित मूनका ने बताया कि बैठक में सदस्यों के आगमन, आवास, भोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें.
राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की रहेगी मौजूदगी
इस अधिवेशन में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन (हैदराबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-2, बिहार) विकास खंडेलिया और जोन-2 सहायक सचिव हर्ष सुल्तानिया की विशेष उपस्थिति रहेगी.
आयोजन को सफल बनाने पर जोर
बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी और स्टील सिटी टाटानगर शाखा के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और जिम्मेदारियां तय की गईं.
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पडय़िा, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, महासचिव दीपक गोयनका, कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, उपाध्यक्ष मोहित मूनका, सहायक मंत्री सौरव सोनथालिया, संयुक्त सचिव पारुल चेतानी, अमित शर्मा, अश्विनी अग्रवाल, अंकिता लोढ़ा, कविता अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सुगम सरायवाला, विजय आनंद मूनका, अजय चेतानी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

