
जमशेदपुरः आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा नेता अभय सिंह को जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा का समन्वयक मनोनीत किया गया है। झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर इस आशय का पत्र जारी किया है। अब अभय सिंह दोनों विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।
Advertisement
<

