
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत ‘आरोहन अकादमी’ का उद्घाटन 29 मार्च 2026 को किया जाएगा. टेल्को स्तिथ यह अकादमी कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए मजबूत कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर केंद्रित होगी.
कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई पर रहेगा फोकस
आरोहन अकादमी का उद्देश्य छात्रों को एक अनुशासित और कॉन्सेप्ट-ड्रिवन लर्निंग वातावरण प्रदान करना है. संस्थान में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी समान रूप से महत्व दिया जाएगा, जिससे छात्रों की शैक्षणिक नींव मजबूत हो सके.
बढ़ती जरूरत को देखते हुए पहल
वर्तमान समय में छात्रों के बीच व्यवस्थित शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस अकादमी की शुरुआत की जा रही है.
उद्घाटन समारोह में होगी विशेष बातचीत
उद्घाटन कार्यक्रम 29 मार्च को सुबह 11:30 बजे से मिजो हाउस, संडे मार्केट, टेल्को कॉलोनी में आयोजित होगा.

