
उदित वाणी, घाटशिला: घाटशिला थाना अंतर्गत कापागोड़ा जगन्नाथपुर के समीप सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक आग लग गई. कार के मालिक बालिगुमा निवासी कुंदन सिंह उर्फ प्रिंस सिंह अपने खेत देखने के लिए गया था.
उन्होने जैसे ही गाड़ी जलते हुये देखा वह तुरंत गाड़ी के समीप आया और घाटशिला थाना को इसकी सूचना दी . थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता तुरंत फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर भेज कर गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया.
Advertisement
<

