
जिले को पोशाक बांटने की रफ्तार बढ़ाने के दीए गए निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को नई पोशाक (ड्रेस) उपलब्ध कराने की कवायद ने रफ्तार पकड़ ली है. पूर्वी सिंहभूम में 60 प्रतिशत बच्चों को नई ड्रेस व नई ड्रेस के एवज में राशि उपलब्ध करा दी गई है.
जिन्हे नहीं मिला, उन्हें 15 नवंबर तक यह उपलब्ध कराना है. इसके लिए डेट लाइन तय कर दी गई है. इस तारीख तक पोशाक मिल जाने का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधीक्षकों को उपलब्ध कराना है. पोशाक उपलब्ध कराने की समीक्षा भी की गई.
इसमें पाया गया कि पूर्वी सिंहभूम, दुमका, खूंटी, गढ़वा, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ जिले द्वारा 60त्न से अधिक विद्यार्थियों को पोशाक के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है. साहिबगंज द्वारा 14 फीसदी, गोड्डा में 15 फीसदी, कोडरमा में 22 प्रतिशत, गुमला, पलामू और गिरिडीह में 23 फीसदी विद्यार्थियों को पोशाक के लिए राशि उपलब्ध कराई जा सकी है.
क्चसिमडेगा, जामताड़ा, गिरिडीह और गुमला जिला द्वारा पूर्व माह की बैठक से अब तक पोशाक की राशि उपलब्ध कराने में कोई प्रगति नहीं हुई है.सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि 15 नवंबर, 2022 से पहले सभी विद्यार्थियों को पोशाक उपलब्ध कराई जाए.
वह नए पोशाक में ही स्कूल आए. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थी नए पोशाक में अपने स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेंगे. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएंगे कि उनके जिले के सभी बच्चे 15 नवंबर 2022 के पूर्व से नए विद्यालय नई पोशाक में विद्यालय आ रहे हैं.
2015 में बदला था ड्रेस का रंग
राज्य में इससे पहले वर्ष 2015-16 में पोशाक के रंग में बदलाव किया गया था. वर्तमान में बच्चों की पोशाक में पैंट का रंग मैरून व शर्ट का क्रीम कलर था. बच्चे वर्तमान में इसी रंग की पोशाक पहनते थे.
बहरहाल अब झारखंड स्थापना दिवस अर्थात 15 नवंबर से पहले राज्य सरकार के सभी स्कूल नए कलेवर में दिखेंगे. शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने इस तिथि से पहले सभी स्कूलों के रंगरोगन व जीर्णोद्धार का कार्य पूरा करने के निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को दिए हैं.
यह कार्य विद्यालय अनुदान से किए जाने हैं. सभी स्कूलों को हरा रंग में रंग-रोगन के पहले ही निर्देश सभी जिलों को दे दिए गए हैं. शिक्षा सचिव ने बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में सभी बच्चों को शीघ्र पोशाक उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि 15 नवंबर तक सभी बच्चों के पास नई पोशाक होनी चाहिए.
ये होगा अब ड्रेस
कक्षा एक से पांच
छात्र : पैंट नीला व शर्ट पिंक (ब्लू पाइपिंग सहित)
छात्राएं : स्कर्ट नीला व शर्ट पिंक (ब्लू पाइरिंग सहित)
कक्षा छह से आठ
छात्र : पैंट हरा व शर्ट हरा एवं सफेद चेक व हरा रंग का कॉलर सहित
छात्राएं: सलवार एवं दुपट्टा हरे रंग का एवं कुर्ता सफेद चेक व हरे रंग का कॉलर सहित

