
आई हॉस्पिटल कर्मियों को भी मिलेगा 20 फीसदी बोनस
उदित वाणी, जमशेदपुर: इस साल बोनस के बाजार में 20 की बहार है. अब तक हुई कंपनियों में सबने 20 फीसदी बोनस के साथ ही अलग से राशि और उपहार दी है. शनिवार शाम को जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के कर्मचारियों का भी बोनस समझौता हो गया.
प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत हॉस्पिटल के कर्मियों को इस साल अधिकतम 20 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों के बोनस की अधिकतम राशि 68795 रूपए और न्यूनतम बोनस की राशि 56908 रूपए मिलेंगी.
कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि 13 सितंबर को चली जाएगी. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से डॉ.एसपी जखनवाल, मनोज कुमार रंगा और विशाल वत्स, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, मीरा कुमारी, बीके डिंडा, सुशांत खालको और मनमोहन लेंका ने हस्ताक्षर किया.
इन कंपनियों में अब तक हो गया है बोनस
अभी तक चार कंपनियों में बोनस समझौता हुआ है. इनके अलावा मेहरबाई कैंसर हॉस्पिटल और आई हॉस्पिटल का बोनस समझौता हो गया है. जिन चार कंपनियों में बोनस समझौता हुआ हैं, उनमें से केवल एक टिमकेन में 20 की बहार नहीं रही.
कंपनी का बोनस 19.75 फीसदी हुआ हैं, साथ में कंपनी के कर्मचारियों को स्मार्ट वाच गिफ्ट के रूप में मिलेगा. टिमकेन के अलावा टाटा स्टील, टिनप्लेट और टीजीएस में 20 फीसदी बोनस तो मिला ही है, साथ में सदभावना राशि भी मिली है. टाटा स्टील और टीजीएस में यह सदभावना राशि 20 हजार है जबकि टिनप्लेट में 5 हजार होगी.
कंपनी राशि (गुडविल राशि समेत) प्रतिशत
- टाटा स्टील 364 करोड़ 20
2. टिनप्लेट कंपनी 5.4 करोड़ 20
3. टीजीएस 3.49 करोड़ 20
4. टिमकेन 1.9 करोड़ 19.75
बाकी कंपनियों के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं
टाटा स्टील में धमाकेदार बोनस होने के बाद दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. बड़ी कंपनियों में जुस्को, टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, टीएसपीडीएल, तार कंपनी, न्यूवोको और टाटा पिगमेंट हैं, जहां अभी बोनस समझौते होने बाकी हैं.
जमशेदपुर के कर्मियों के खाते में सवा दौ सौ करोड़ की राशि
अगले कुछ दिनों में जमशेदपुर के कर्मचारियों के खाते में सवा दो सौ यानि 225 करोड़ से ज्यादा की राशि आ जाएगी. वैसे अभी तक टाटा स्टील के सारे लोकेशनों समेत बोनस की राशि 400 करोड़ को पार कर गई हैं.
लेकिन इसमें से सवा दो सौ करोड़ की राशि जमशेदपुर के कर्मियों के हैं. इस साल का बोनस बाजार 600 करोड़ को पार कर जाएगा.
2021 में किस कंपनी का कितना था बोनस
कंपनी नाम बोनस की राशि (करोड़ में)
1.टाटा स्टील 270 करोड़
2.टाटा मोटर्स 33 करोड़
3.टिनप्लेट कंपनी 5.5 करोड़
4. टाटा कमिंस 6.1 करोड़
5. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स 2.66
6. तार कंपनी-जेम्को 2.37 करोड़
7. न्यूवोको 2.5 करोड़
8. टीजीएस 1.2 करोड़
9.टाटा पिगमेंट 40 लाख

