उदित वाणी कांड्रा : सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत जगन्नाथपुर गांव में शनिवार को भव्य धुलौट व गांव परिभ्रमण के साथ 16 प्रहर अखंड राधा गोविंद हरि संकीर्तन का समापन हुआ। जगन्नाथपुर के राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को गंधा दिवस के तहत पूजा अर्चना कर प्रभु का आह्वान किया गया। गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना कर राधा गोविंद का नाम जाप शुरू किया गया जो अनवरत 16 प्रहर तक जारी रहा। संकीर्तन में श्री श्री राधा कृष्ण मंडली कटुवां चक्रधरपुर,श्री श्री राधाकृष्ण संप्रदाय रिमराडीह पश्चिम बंगाल,कालीचरण महतो डूंगरीडीह रांची झारखंड,श्री श्री राधाकृष्ण महिला संप्रदाय दुगनी सरायकेला, गणेश चंद्र प्रधान संकीर्तन मंडली बाघरायडीह,मन्टू महतो संप्रदाय व जगन्नाथपुर की संकीर्तन मंडली राधा गोविंद का नाम जाप किया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया। संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा व विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्धि की कामना की। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो,पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव,संजय बसु,जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार,मुरुप पंचायत के मुखिया तापस महतो,पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान,रामनाथ महतो,जगतकिशोर प्रधान समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचकर पूजा अर्चना किया। संकीर्तन के दौरान भंडारा का आयोजन कर भक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख शांति व वैभव के लिए हरि मंदिर में स्थापित राधाकृष्ण मुर्ति की पुजा अर्चना की। संकीर्तन के सफल आयोजन में यशवंत प्रधान,बिष्णु प्रधान,घासीनाथ प्रधान,आदिश्वर प्रधान,जवाहरलाल प्रधान,जितेंद्र प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,संजय प्रधान,राजेंद्र प्रधान,रघुनाथ,देवीदत्त प्रधान,बुलबुल प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,ओमप्रकाश प्रधान,अश्विनी प्रधान,शेखर प्रधान,भागीरथी प्रधान व गोविंद प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा |
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: जगन्नाथपुर में भव्य धुलौट के साथ 16 प्रहर राधा गोविन्द संकीर्तन का हुआ समापन
Advertisement
<


