
उदित वाणी, रांची : हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी सोहराय कुनामी कार्तिक पुर्णीमा के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ टीटीपीएस ललपनिया बोकारो में 3, 4 व 5 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा.
कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू समेत मिथिलेश किस्कू जमशेदपुर के मांझी बाबा बिंदे सोरेन के अलावा सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य मौजूद थे.

