
उदित वाणी, पोटका: पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत बड़ा रामगढ़ में भारी बारिश के कारण होपना मांझी का घर गिर गया जिसमें 12 भेड़ की दबकर मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो भेड़ तथा एक बैल बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी श्री मांझी अपने सभी भेड़ों एवं बैलों को गोहाल घर में शाम के समय बांध रखा था। रात्रि में अत्यधिक वर्षा होने से गोहाल घर गिर गया जिसमें बांधे गए भेड़ों में से 12 की मौत घटना स्थल पर ही दबने से मृत्यु हो गई। दो भेड़ तथा एक बैल भी दबने से घायल अवस्था में है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने पंचायत सचिव निकुंज मंडल को घटना स्थल पर जाकर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। पंचायत सचिव ने पशुपालन तथा बीडीओ को इसकी सूचना दे दी है। पीड़ित परिवार ने मुआवजा की मांग किया है।

