उदित वाणी, झारखंडः भाई ने भाई को बचाने के लिए खुद दे दी अपनी जान. भाई को बचाया पर खुद दुनिया छोड़ गया। मौजूदा दौर में जब भाई भाई का बन रहा दुश्मन तो ये घटना एक सिख दे गया. जिसने अपने चचेरे भाई को गहरे पानी में डूबता देख अपनी जान की परवाह न कर गहरे तालाब में कूदकर भाई की जान तो बचा लीया लेकिन भाई को बचाने के दौरान अपनी जान गवां दिया
बोकारो के चंद्रपुरा में दिल दहला देने वाली घटना। चचेरे भाई को बचाने तालाब में कूदा दीपक, जहां भाई को तो बचा लिया लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया और मौत के आगोश में समा गया। बोकारो के चंद्रपुरा के झरनाडीह तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा जहां 1 घंटे बाद निकाला गया शव। मौके पर भारी भीड़ जुटी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
बेरमो के झरनाडीह स्थित ग्रामीण तालाब में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान चचेरे भाई को डूबने से बचाने गए 22 वर्षीय दीपक यादव की खुद पानी में डूबने से मौत हो गई। दीपक यादव अपने चचेरे भाई के साथ गांव से तालाब में नहाने आया था। नहाते समय चचेरा भाई अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दीपक बिना सोचे गहरे पानी में कूद गया। उसने चचेरे भाई को धक्का देकर बाहर तो निकाल दिया, लेकिन खुद बाहर नहीं आ पाया और डूब गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। करीब 1 घंटे की खोजबीन के बाद दीपक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। परिजन तुरंत उसे स्थानीय डीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक दीपक यादव मिलटन यादव का बड़ा बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस तालाब की गहराई और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है।


