उदित वाणी, आदित्यपुर : उत्तर प्रदेश संघ द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर में आहूत नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन बुधवार रात्रि कथा वाचक परमपूज्य श्री जगदीश भूषण जी महाराज (अवध वाले) को विहंगम योग युवा संत समाज के युवा प्रमुख नीरज मिश्रा द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया. स्वर्वेद प्रदान करते हुए नीरज मिश्रा ने बताया कि स्वर्वेद विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ है, मानव जाति के उत्थान हेतु इस ग्रंथ में ज्ञान, वैराग्य, भक्ति का यथार्थ है. इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है एवं विहंगम योग के अभ्यास से परम आनंद शांति का अनुभव प्राप्त होता है. स्वर्वेद प्राप्त कर कथावाचक परमपूज्य श्री जगदीश भूषण मिश्र जी महाराज ने हर्ष व्यक्त किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


